अन्य सुविधाएं
ओ०पी०डी० में आने वाले मानसिक रोगियों को मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा सेवा प्रदान की जाती है तथा उन्हें उपचार हेतु सम्पूर्ण औषधियाँ चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क दी जाती है।
चिकित्सालय में 30 बेडेड फेमिली वार्ड संचालित है जिसमें मानसिक रोगी अपने परिजनों के साथ भर्ती रहते है उन्हें भी समस्त आवश्यक सुविधाएँ एवं उपचार प्रदान किया जाता है।
यहाँ पुरुष / महिला वार्ड भी संचालित है, जिनका समस्त इलाज निशुल्क किया जाता है एवं उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।