https://mentalhospitalvaranasi.com/
SA 2/1 Pandeypur, Varanasi-221002
info@mentalhospitalvaranasi.com
18008914416

परिचय

Main_gate_mental_hospital_pandeypur_varanasi_221007
200+ वर्षों का अनुभव

मानसिक चिकित्सालय वाराणसी की स्थापना सन 1809 में हुई थी। इस प्रकार इस चिकित्सालय की विरासत लगभग 200 वर्षों से अधिक की है। इस चिकित्सालय में पूर्व में केवल मानसिक रोगियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध थी। कालान्तर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के तहत 60 के दशक में प्रदेश के जिलों के गैर अपराधी मानसिक रोगियों को भर्ती किए जाने की सुविधा की शुरुआत की गई। सन 2008 में महानिदेशक के आदेशानुसार प्रदेश के किसी भी जिले के मानसिक रोगियों को भर्ती की सुविधा प्रदान की गई। तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार बाह्य रोगी देखने की सुविधा सन 1990 से चिकित्सालय में प्रारम्भ की गई।

इस चिकित्सालय में पूर्व में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के अपराधी तथा गैर अपराधी मानसिक रोगियों की भर्ती की जाती थी, लेकिन अब वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गैर अपराधी / अपराधी मानसिक रोगियों को भर्ती किया जाता है। चिकित्सालय की शैय्या उपयोगिता दर हमेशा लगभग 90–100 प्रतिशत के बीच रहती है।

मानसिक चिकित्सालय वाराणसी  उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। यहाँ सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उच्च कोटि का उपचार निःशुल्क किया जाता है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक सुविधाओं और व्यक्तिगत देखभाल के साथ हमने लाखों मानसिक रोगियों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन दिया है। हमारा लक्ष्य है—हर व्यक्ति को मानसिक शांति और सशक्त जीवन प्रदान करना।

Mission

हमारा मिशन

Mission

हमारा विजन

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का उच्चीकरण एवं विस्तार |

उपलब्ध सुविधाएं

Image
Shape

बाह्य रोगी विभाग

ओपीडी

इस चिकित्सालय में बाह्य रोगी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। मरीज देखने के लिए अलग से बाह्य रोगी कक्ष की व्यवस्था है। मरीजों के बैठने तथा उनके परिजनों की सुविधा हेतु ओपीडी परिसर में कुर्सियाँ लगी हैं तथा ओपीडी के अंदर एवं बाहर शौचालय एवं पीने हेतु फ़िल्टर्ड वाटर कूलर की व्यवस्था है। प्रशासनिक परिसर में रोगियों एवं उनके परिजनों के बैठने एवं मिलने (भेंट) हेतु एक शेड बना है, जिसमें फ़िल्टर्ड वाटर कूलर तथा शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी में प्रतिदिन लगभग 700–800 मरीज ओ० पी० डी० में आते हैं, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। यहाँ मरीजों की सुविधा हेतु मानसिक रोगों के उपचार के अतिरिक्त विशेष रूप से “हेडेक क्लिनिक” भी संचालित की जाती है। प्रत्येक शुक्रवार को यह ओ० पी० डी० निर्देशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ० चन्द्र प्रकाश मल्ल द्वारा संचालित की जाती है।

मानसिक चिकित्सालय

भर्ती के प्रकार

हमारे डॉक्टर

डॉक्टर क्या कहते हैं?