https://mentalhospitalvaranasi.com/
SA 2/1 Pandeypur, Varanasi-221002
info@mentalhospitalvaranasi.com
18008914416

अन्य सुविधाएँ

  • होम
  • अन्य सुविधाएँ
Shape

अन्य सुविधाएं

ओ०पी०डी० में आने वाले मानसिक रोगियों को मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा सेवा प्रदान की जाती है तथा उन्हें उपचार हेतु सम्पूर्ण औषधियाँ चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क दी जाती है। चिकित्सालय में 30 बेडेड फेमिली वार्ड संचालित है जिसमें मानसिक रोगी अपने परिजनों के साथ भर्ती रहते है उन्हें भी समस्त आवश्यक सुविधाएँ एवं उपचार प्रदान किया जाता है।
यहाँ पुरुष / महिला वार्ड भी संचालित है, जिनका समस्त इलाज निशुल्क किया जाता है एवं उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
About Image
Shape

संगीत चिकित्सा (Music Therapy)

दिनांक 17.12.2024 को मानसिक चिकित्सालय वाराणसी में संगीत चिकित्सा, एक नए अध्याय की शुरुआत की गई। इस मुहीम की शुरुआत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में स्थापित संगीत चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं शोध केंद्र के सहयोग से की गई। इस अवसर पर संगीत चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं शोध केंद्र के समन्वयक एवं मनोविज्ञान विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, मानसिक चिकित्सालय के निदेशक डॉ. ए.के. राय के साथ- साथ मनोचिकित्सक डॉ. सी. पी. मल्ल, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, आदि उपस्थित रहे।
चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम में मानसिक चिकित्सालय के फैमिली वार्ड के मरीज़ एवं तामीरदार ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। डॉ. उपाध्याय ने संगीत चिकित्सा की नैदानिक उपादेयता पर प्रकाश डाला।
डॉ. राय ने बताया कि संगीत चिकित्सा से चिकित्सालय को एक नया आयाम मिलेगा और यह रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद होगा।

रोगियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संगीत चिकित्सा अद्यतन प्रत्येक सोमवार को डॉ. दुर्गेश उपाध्याय द्वारा दिया जाएगा।

 

सारथी

sarthi_mental_hospital_vns

मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी में 10 अक्टूबर 2024 को “मानसिक स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर एक विशेष पहल की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक राय जी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें परामर्श प्रदान करने की सुविधा शुरू की।

यह पहल उन युवाओं के लिए है जो परीक्षा के तनाव, जीवन की कठिनाइयों, या मानसिक अवसाद जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। “सारथी” का उद्देश्य इन कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

यह कार्यक्रम न केवल मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होगा, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। “सारथी” मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरेगा।

सारथी कार्यक्रम के अंतर्गत परामर्श की सुविधा प्रत्येक मंगलवार/ शुक्रवार को 10 am से 2 pm तक मानसिक चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा ।

संपर्क करें

सवालों के जवाब चाहिए? हमसे संपर्क करें!



    * निःशुल्क और गोपनीय प्रारंभिक परामर्श प्राप्त करने के लिए हमें 9100000000 पर 24/7 कॉल करें या ऊपर दिया गया फॉर्म भरें।